उज्जैन के खड़े हनुमान देश भर में हो रहे वायरल

उज्जैन के खड़े हनुमान जी की प्रतिमा को कई दिनों की कोशिशों के बावजूद नहीं हटाया जा सका। अब प्रशासन ने मशीनों के बजाय धार्मिक तरीके से प्रतिमा को मनाने की कोशिश की है।


उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के लिए खड़े हनुमान जी की प्रतिमा को दूसरी जगह शिफ्ट करने की कोशिश लगातार जारी है, लेकिन भारी मशीनों और तकनीकी प्रयासों के बावजूद प्रतिमा अपनी जगह से नहीं हिली। प्रशासन की कई कोशिशें नाकाम होने के बाद अब पुलिसकर्मी और अधिकारी बैंड-बाजे के साथ हनुमान जी को मनाने पहुंचे।

करीब 170 साल पुरानी बताई जा रही प्रतिमा को सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत सड़क चौड़ीकरण के रास्ते से हटाने की योजना थी। मंदिर का बाहरी ढांचा हटाया जा चुका है, लेकिन प्रतिमा को हिलाने में सफलता नहीं मिली। इस बीच श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ रही है और हिंदू संगठनों ने प्रतिमा को हटाने का विरोध किया है। 

अब प्रतिमा की वैज्ञानिक/तकनीकी जांच और स्कैनिंग की बात सामने आई है, ताकि यह समझा जा सके कि प्रतिमा जमीन से किस तरह जुड़ी है और इसे सुरक्षित तरीके से स्थानांतरित किया जा सकता है या नहीं।

Post a Comment

0 Comments